Followers

Wednesday, July 1, 2015

एलोरा :

















एलोरा :

एलोरा की जान खंडहर
दिखते बियाबान खंडहर  |

चमगादड़ कर गये बसेरा
सूने और वीरान खंडहर |

सदियों से ही धूल खा रहे
फिर भी करते गुमान खंडहर  |

इन पत्थरों पर कला ऊँकेरी किसने
कह न सके बेजुबान खंडहर |

पाषाणी जीवंत मूर्तियाँ
बता रहीं प्रमाण खंडहर |

दीवारों की अद्भुत नक्काशी
करती हैं हैरान खंडहर |

प्रकृति की विनाश लीलायें देखी
मिट न सकी पहचान खंडहर |

वैभवकालीन इतिहास बनाते
मेरे देश की शान खंडहर  |


सपना निगम ---